(शहजाद अली हरिद्वार)मसूरी में स्थित बाबा बुल्ले शाह की मजार पर हुई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर मुस्लिम संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। घटना के विरोध में विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मजार एक धार्मिक आस्था का प्रतीक है और इस तरह की घटना से समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
मुस्लिम संगठनों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संगठनों ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



































