न्यूज़ फ्लैश
“स्वास्थ्य व्यवस्था पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन: भूपतवाला सीएचसी का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं के लिए जल्द शुरू होगा प्रसव कक्ष, लापरवाही पर चेतावनी” “लक्सर विधायक शहजाद की शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात, सुल्तानपुर कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल बनाने का प्रस्ताव; डीएलएड परीक्षा जल्द कराने का आश्वासन” “सावधान! आयकर विभाग के नाम पर चल रहा बड़ा ई-मेल फ्रॉड – ‘Assessment Order’ के लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है आपका खाता” “हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता और परिसर के बाहर अवैध दुकानों पर कार्रवाई के भी आदेश” “शिवालिक नगर में चला नगर पालिका का बुलडोज़र अभियान: एटीएम चौक से गंगा नगरी गैस प्लांट तक 45 अवैध ठेले-काउंटर हटाए, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी” “ज्वालापुर पुलिस का बड़ा खुलासा: मोसिन-गुल्सान की चोरी गैंग का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद — गंग नहर पटरी के खंडहर से निकला बाइक-स्कूटी का खजाना”
Home » अभियान » “शिवालिक नगर में चला नगर पालिका का बुलडोज़र अभियान: एटीएम चौक से गंगा नगरी गैस प्लांट तक 45 अवैध ठेले-काउंटर हटाए, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी”

“शिवालिक नगर में चला नगर पालिका का बुलडोज़र अभियान: एटीएम चौक से गंगा नगरी गैस प्लांट तक 45 अवैध ठेले-काउंटर हटाए, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एटीएम चौक (शिवालिक नगर) से लेकर गंगा नगरी गैस प्लांट तक मुख्य मार्ग पर व्यापक कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगाए गए अवैध काउंटर, ठेले, मिनी वैन कार्ट और साइन बोर्ड को हटाया गया।नगर पालिका की टीम ने अभियान के दौरान करीब 45 से अधिक अवैध काउंटर, ठेले और अन्य अतिक्रमण को हटाकर सड़क को खाली कराया। इसके अलावा मार्ग पर खड़ी लावारिस फूड वैन को भी हटाया गया, जिससे सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। लंबे समय से मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में किसी भी स्थिति में दोबारा अतिक्रमण न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा अवैध रूप से सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी तारिक खान ने बताया कि नगर क्षेत्र को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम जनता को असुविधा होती है।इस अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी तारिक खान, पर्यावरण पर्यवेक्षक रजत मित्तल, बहुउद्देशीय कर्मिक अंकित, बीएचईएल प्रशासन के प्रतिनिधि, नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर तथा पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। नगर पालिका की टीम ने पूरे क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटवाया और क्षेत्र को साफ-सुथरा कराया।नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

132 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता और परिसर के बाहर अवैध दुकानों पर कार्रवाई के भी आदेश”