न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान: चमगादड़ टापू से 8 टन कचरा साफ, ‘स्वच्छ हरिद्वार–स्वस्थ हरिद्वार’ की ओर बड़ा कदम” “नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में विकास की ऐतिहासिक पहल: वार्ड-12 के रामधाम, देव नगर और संत कृपाल नगर में सड़क, नाली व पुलिया निर्माण का शुभारंभ, जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगा स्थायी समाधान — अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ” “रानीपुर में ‘गोदान’ का संदेश: विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म, भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण पर जागरूकता का आह्वान” “डीजीपी दीपम सेठ का सख्त फरमान: उत्तराखंड में ‘मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू, अवैध विदेशी और संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा — पुलिस, STF-SOG की संयुक्त मुहिम से हर किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और इंडस्ट्रियल एरिया की होगी गहन जांच!” “रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा” “हरिद्वार में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का प्रहार: डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर रामपुर रामघाटी में बड़ी छापेमारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4×4 लोडर जब्त”
Home » शुभारंभ » “नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में विकास की ऐतिहासिक पहल: वार्ड-12 के रामधाम, देव नगर और संत कृपाल नगर में सड़क, नाली व पुलिया निर्माण का शुभारंभ, जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगा स्थायी समाधान — अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ”

“नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में विकास की ऐतिहासिक पहल: वार्ड-12 के रामधाम, देव नगर और संत कृपाल नगर में सड़क, नाली व पुलिया निर्माण का शुभारंभ, जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगा स्थायी समाधान — अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अंतर्गत वार्ड नंबर- 12 के रामधाम, देव नगर एवं संत कृपाल नगर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर कार्यों की शुरुआत की गई।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड नंबर-12 के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही थीं, जिनके समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद जहां एक ओर जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। इससे स्थानीय निवासियों, बच्चों, बुजुर्गों एवं व्यापारियों सभी को लाभ प्राप्त होगा।उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि योजनाबद्ध और स्थायी विकास सुनिश्चित करना है। प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखें और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएंगे।नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और प्रत्येक वार्ड को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर सभासद गरिमा सिंह,हरिओम चौहान, विरेन्द्र अवस्थी, राजकुमार यादव, रमेश पाठक, राधेश्याम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,हरेंद्र कुमार,सूरज नेगी ,अंकित श्रीवास्तव, हीरा सिंह बिष्ट, भास्कर, भगवती वल्लभ, राजकरण , सूर्य प्रताप सिंह, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, विपिन तिवारी, अमर सिंह रावत, अवधेश, गंगा सिंह मेहता, राधेश्याम हाजरा, भगवती भठपाल, आशा कापडी, शांति मठपाल, भुवनेशवरी देवी, ललिता जोरी, मंजु, माया रावत, सारिका चौहान, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे

22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“डीजीपी दीपम सेठ का सख्त फरमान: उत्तराखंड में ‘मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू, अवैध विदेशी और संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा — पुलिस, STF-SOG की संयुक्त मुहिम से हर किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और इंडस्ट्रियल एरिया की होगी गहन जांच!”

“रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा”