न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » विकसित » सांसद त्रिवेंद्र रावत की बड़ी पहल: संसद में उठाई होम स्टे को प्रोत्साहन देने की मांग, सरकार देगी ₹5 करोड़ तक की सहायता, 1000 होम स्टे होंगे विकसित

सांसद त्रिवेंद्र रावत की बड़ी पहल: संसद में उठाई होम स्टे को प्रोत्साहन देने की मांग, सरकार देगी ₹5 करोड़ तक की सहायता, 1000 होम स्टे होंगे विकसित

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 22 जुलाई 2025 —हरिद्वार के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन होम स्टे सुविधाओं को बढ़ावा देने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए देशभर में होम स्टे मॉडल को बढ़ावा देना जरूरी है, खासकर पहाड़ी और जनजातीय इलाकों में।केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखित उत्तर में बताया कि बजट 2025-26 में होम स्टे इकाइयों के लिए संपार्श्विक रहित संस्थागत ऋण (Collateral Free Institutional Loans) की योजना शुरू की गई है। साथ ही, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत देशभर में 1000 नए होम स्टे विकसित किए जाएंगे।मंत्री ने यह भी बताया कि राज्यों को 5-6 गांवों के समूह में, प्रति गांव 5-10 होम स्टे विकसित करने के लिए अधिकतम ₹5 करोड़ की केंद्रीय सहायता दी जा सकती है। उत्तराखंड के चकराता, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जनजातीय क्षेत्रों को इस योजना में शामिल किया जा सकता है।सरकार की “अतुल्य भारत बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना” के अंतर्गत होम स्टे को “स्वर्ण” और “रजत” श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा रहा है। इसके साथ ही, सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण योजना (CBSP) के माध्यम से होम स्टे मालिकों व टूर गाइड्स को प्रशिक्षण व प्रमाणन दिया जा रहा है।मंत्रालय “अतुल्य भारत वेबसाइट” को डिजिटल सूचना मंच के रूप में विकसित कर रहा है, जिससे ऑनलाइन होम स्टे बुकिंग और पर्यटन सेवाएं और भी आसान हो जाएंगी।

435 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”