न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!”
Home » उम्मीदवार » “मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, अब दिल्ली की सियासत में मचने वाला है धमाल” 21 अगस्त को करेंगे नामांकन

“मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, अब दिल्ली की सियासत में मचने वाला है धमाल” 21 अगस्त को करेंगे नामांकन

(शहजाद अली हरिद्वार)महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम पर सहमति बनी। बैठक के बाद जे.पी. नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक घोषणा की। राधाकृष्णन 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे, इस अवसर पर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। उन्होंने आरएसएस और जनसंघ से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वे 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से लोकसभा सांसद चुने गए। संगठन में उनकी अहम भूमिका रही और 2003 से 2006 तक वे तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष रहे। प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। वे 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। इसके अलावा मार्च से जुलाई 2024 तक तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। मार्च से अगस्त 2024 तक उन्हें पुदुच्चेरी का उपराज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया। 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। राधाकृष्णन को संगठन और प्रशासन दोनों में दक्ष माना जाता है और अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में वे राष्ट्रीय राजनीति में और अहम भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहे हैं।

 

264 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 7 0
Users Today : 75
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 7 0
Users Today : 75
Users Yesterday : 866