न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » “मोबाइल बना मौत का पैग़ाम! दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या, इंसानियत शर्मसार एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार — झाड़ियों से बरामद हुआ शव, सनसनीखेज खुलासा”

“मोबाइल बना मौत का पैग़ाम! दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या, इंसानियत शर्मसार एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार — झाड़ियों से बरामद हुआ शव, सनसनीखेज खुलासा”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। महज एक मोबाइल के लिए दो दरिंदों ने एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया कि थाना रानीपुर पर एक व्यक्ति रामआसरे पुत्र नाथूराम निवासी म0न0 114 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपने विकलांग पुत्र मनीष उम्र 38 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस टीम के जाँच पड़ताल में यह बात सामने आई कि गुमशुदा मनीष का मोबाइल फोन पाँवधोई मोहल्ला ज्वालापुर का रहने वाला अयान उर्फ सुन्नत नामक लडका बैरियर नम्बर-05 के पास काल करने के लिये लिया और फिर लेकर भाग गया और मोबाइल स्विच आफ कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा कल बीएचईएल स्टेडियम से संदिग्ध अयान उर्फ सुन्नत को दबोचकर उसके कब्जे से गुमशुदा मनीष का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी अयान उर्फ सुन्नत ने बताया कि कुछ दिन पहले बिष्णुलोक कालोनी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से उसने गुमशुदा मनीष से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और अंधेरे का फ़ायदा उठा कर भाग गया।

जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ़ कर सिम तोड़ दिया। जब मृतक मनीष ने अयान उर्फ सुन्नत के घर जाकर शिकायत की और पुलिस में जाने की धमकी दी, तो अयान ने अपने साथी बिलाल (जो हाल ही में जेल से छूटा था) के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।आरोपियों ने मृतक मनीष को शराब पीने के बहाने बीएचईएल के पास झाड़ियों में बुलाया जहाँ विवाद होने पर बिलाल ने मनीष को पकड़ा और अयान ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झाड़ियों में फेंक दिया और ई-रिक्शा लावारिस छोड़कर फरार हो गए। हत्यारोपी अयान उर्फ सुन्नत की निशांदेही पर मृतक मनीष का शव सुपरवाईजर हास्टल बीएचईएल के पास स्थित झाडियो से बरामद किया गया। हत्यारोपी अयान उर्फ सुन्नत पुत्र मेहराज निवासी कुत्तीमार गली ईदगाह रोड़ मोहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर का चालान कर दिया है।

ALSO READ  “नशा मुक्त देवभूमि अभियान” को हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: रानीपुर में महिला तस्करों सहित तीन गिरफ्तार, 8 किलो गांजा बरामद, ANTF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 8
Users Today : 523
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 8
Users Today : 523
Users Yesterday : 496