न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » खुलासा » मेघालय मर्डर केस: गुमशुदा सोनम मिली, पति की हत्या की साजिश में खुद निकली मास्टरमाइंड

मेघालय मर्डर केस: गुमशुदा सोनम मिली, पति की हत्या की साजिश में खुद निकली मास्टरमाइंड

(शहजाद अली हरिद्वार)इंदौर के राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। इसी दौरान राजा लापता हो गए और सोनम का कोई सुराग नहीं था। अब सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज इलाके में एक ढाबे पर बदहवास हालत में पाया गया। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या करवाई थी। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इसकी पुष्टि की है। संगमा ने बताया कि मेघालय पुलिस ने मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।परिजनों ने पहले मेघालय सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन इससे पहले ही सोनम का सुराग लग गया।

एक स्थानीय गाइड ने बताया था कि 23 मई को उसने इस दंपती को तीन अज्ञात पुरुषों के साथ देखा था, जो हिंदी में बातचीत कर रहे थे। अब पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही है कि आखिर शिलांग में क्या हुआ था।

 

745 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”