न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » संदेश » “मनोज धनगर ने बच्चों संग मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, शिवालिक नगर की U.S. Bright Future Academy में मचा उत्साह का माहौल!”

“मनोज धनगर ने बच्चों संग मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, शिवालिक नगर की U.S. Bright Future Academy में मचा उत्साह का माहौल!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एस. डी. पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, ब्रह्मपुरी रावली महदूद में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इसके उपरांत टिहरी विस्थापित क्षेत्र, शिवालिक नगर स्थित U.S. Bright Future Academy में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धनगर समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व और आज के युवा वर्ग की जिम्मेदारियों पर भी प्रेरक विचार साझा किए गए।इस स्नेहपूर्ण सम्मान और गरिमामय मंच प्रदान करने के लिए U.S. Bright Future Academy की प्रबंधक पूजा सैनी, प्रधानाचार्य पूजा गोयल, सुलोचना तिवारी एवं समस्त विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।

यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव था, बल्कि बच्चों में देशभक्ति की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देने वाला रहा।

150 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”