न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » महाकुंभ » “हरिद्वार में महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ: 6 ब्लॉकों में लगे शिविरों से 120 स्वयं सहायता समूहों को मिला 1.81 करोड़ का बूस्ट, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा महिला शक्ति का कारवां”

“हरिद्वार में महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ: 6 ब्लॉकों में लगे शिविरों से 120 स्वयं सहायता समूहों को मिला 1.81 करोड़ का बूस्ट, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा महिला शक्ति का कारवां”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिले में दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशन में जिले के सभी 6 ब्लॉकों में 1 नवंबर 2025 से 8 नवंबर 2025 तक विशेष कैश क्रेडिट लिमिट शिविरों का आयोजन किया गया।इन शिविरों में 120 स्वयं सहायता समूहों को कुल 181.5 लाख (1.81 करोड़) रुपये के ऋण का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। इस ऋण राशि का उपयोग कर यह समूह की महिलाएं विभिन्न प्रकार के छोटे उद्यम स्थापित करके न केवल अपनी आजीविका को बेहतर बनाएंगी, बल्कि स्वयं का वित्तीय सशक्तिकरण भी सुनिश्चित करेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। इस सफल आयोजन में एनआरएलएम के सभी ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों की अथक मेहनत एवं समर्पण तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय के सकारात्मक विचारों एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह पहल जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में युग का सूचक है।

 

111 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *