न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » लक्सर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्य दबोचे, एक नाबालिग संरक्षण में

लक्सर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्य दबोचे, एक नाबालिग संरक्षण में

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

यह कार्रवाई दीपक कुमार निवासी शारदा नगर ज्वालापुर की शिकायत पर की गई, जिन्होंने बताया कि 27 मई को उनकी दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी से बैग चोरी हो गया, जिसमें ढाई लाख रुपये और कुछ दस्तावेज थे।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश (45 वर्ष) निवासी बैरागी थाना कनखल और रितिक (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि भी बरामद की है। गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

ALSO READ  जिलाधिकारी के निर्देश पर करवा चौथ की रात सड़कों पर उतरीं नेहा झा और कृष्ण चंद पलाडिया — फर्ज़ के जुनून में डटीं दोनों ARTO, बरपी ऐसी सख़्ती कि थर्रा उठा रुड़की-हरिद्वार! 70 चालान, 8 वाहन सीज — कानून की ‘शक्ति’ बनीं महिला अधिकारी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496