न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » अभियान » हर की पैड़ी और आसपास के घाटों पर चला संघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हो रही जांच

हर की पैड़ी और आसपास के घाटों पर चला संघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हो रही जांच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा के चलते हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हर की पैड़ी, आसपास के घाटों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाना है।यात्रा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा हरिद्वार में प्रवेश करने वाले और यहां से चारधाम की ओर रवाना होने वाले यात्रियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन तलाशी ले रहे हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसे तुरंत जांच के लिए अलग किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह किसी आपराधिक गतिविधि से संबंधित न हो।चेकिंग के दौरान यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है और उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है।हरिद्वार पुलिस का कहना है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी उद्देश्य से यह अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

157 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”