न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » सघन चैकिंग का जोरदार असर: बहादराबाद पुलिस ने पलक झपकते शातिर चोर दबोचा, लाखों का माल व चोरी की बाइक सहित बरामद

सघन चैकिंग का जोरदार असर: बहादराबाद पुलिस ने पलक झपकते शातिर चोर दबोचा, लाखों का माल व चोरी की बाइक सहित बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान का धरातल पर स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक शातिर चोर को चोरी किए गए समस्त माल सहित दबोच लिया।

वादिनी निवासी बहादराबाद की तहरीर पर 02 दिसंबर 2025 को अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चोर रात के समय घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए सोने–चांदी के आभूषण और दस्तावेज ले गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एएसपी ज्वालापुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई।आज 05 दिसंबर को पथरी पुल पिकेट पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार युवक मयंक पुत्र ललित कुमार, निवासी अतमलपुर बौंग्ला को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल—सोने–चांदी के आभूषण और एक स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल—बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बाइक भी देहात क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 अंकुर शर्मा, थानाध्यक्ष बहादराबाद

2. व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

3. उ0नि0 जगमोहन सिंह

4. का0 वीरेंद्र चौहान

5. का0 मुकेश नेगी

ALSO READ  हरिद्वार में नशे का काला कारोबार ध्वस्त: रानीपुर पुलिस ने दबोचा चरस तस्कर, 103 ग्राम माल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 0 4
Users Today : 57
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 0 4
Users Today : 57
Users Yesterday : 930