(शहजाद अली हरिद्वार)अहमदाबाद। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A के 36वें मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/6 का मजबूत स्कोर बनाया। शिवम दूबे ने 31 गेंदों में 66 रन (4 चौके, 6 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली,
जबकि सूर्यकुमार यादव (34), हार्दिक पांड्या (30*) और तिलक वर्मा (28) ने उपयोगी योगदान दिया। आखिरी 5 ओवरों में भारत ने 75 रन बटोरे।
नीदरलैंड्स ने 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 176/7 रन बनाए। मैक्स ओ’डाउड और माइकल लेविट ने अच्छी शुरुआत दी,
लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपनी मिस्ट्री स्पिन से 3 विकेट झटके। शिवम दूबे ने भी 2/35 के साथ योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
नीदरलैंड्स के स्कॉट एडवर्ड्स और बास डे लीडे ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 17 रन से चूक गई।

































