न्यूज़ फ्लैश
“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”
Home » आरोप » उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ता तनाव: विधायक उमेश शर्मा के काफिले पर दोबारा हमला, पूर्व विधायक चैंपियन पर आरोप

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ता तनाव: विधायक उमेश शर्मा के काफिले पर दोबारा हमला, पूर्व विधायक चैंपियन पर आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। शुक्रवार को खानपुर विधायक उमेश शर्मा के काफिले पर लक्सर से रुड़की लौटते समय हमला हुआ।

विधायक ने इस हमले का आरोप पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ पर लगाया है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को भी चैंपियन ने उमेश शर्मा के कैंप कार्यालय पर फायरिंग की थी।

पिछले माह ही चैंपियन जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। ताजा हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच तनाव और बढ़ गया है,

जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा हो गई है। पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और उमेश शर्मा के कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने राजनीतिक माहौल को अशांत कर दिया है। जनता और प्रशासन दोनों ही इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

 

842 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”