न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » मिसाल » ऋषिकेश में परिजनों से बिछड़ी बुजुर्ग महिला को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल मिलवाया परिजनों से, संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल बनी बहादराबाद पुलिस

ऋषिकेश में परिजनों से बिछड़ी बुजुर्ग महिला को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल मिलवाया परिजनों से, संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल बनी बहादराबाद पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। दिनांक 22 जुलाई 2025 की रात चौकी शांतरशाह, थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस को एक बुजुर्ग महिला अकेली अवस्था में मिली। पूछताछ में पता चला कि वह ऋषिकेश घूमने आई थी और अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। महिला शांतरशाह तक पैदल पहुंच गई थी, लेकिन अपना पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने उन्हें जलपान कराकर तसल्ली से बातचीत की, जिसमें उन्होंने इस्लाम नगर, बदायूं का नाम बताया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गूगल की सहायता से इस्लाम नगर बदायूं थाना प्रभारी का संपर्क नंबर प्राप्त किया और फोटो व विवरण साझा किए। लगातार प्रयासों के बाद महिला के पुत्र योगेंद्र का मोबाइल नंबर मिला। उन्हें सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन गुड्डो पत्नी चंद्र प्रकाश को हरिद्वार भेजा। गुड्डो ने बुजुर्ग महिला की पहचान अपनी माता श्रीमती पूनम पत्नी राधेश्याम के रूप में की।

अपनी माता से सकुशल मिलने पर परिवार ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। हरिद्वार पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

 

157 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”