न्यूज़ फ्लैश
“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”
Home » बैठक » “मानकपुर आदमपुर में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम: कैलाश नाथ तिवारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पेयजल संकट और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश”

“मानकपुर आदमपुर में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम: कैलाश नाथ तिवारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पेयजल संकट और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत परियोजना निदेशक, डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी ने विकासखंड भगवानपुर के गांव मानकपुर आदमपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।सबसे प्रमुख समस्या जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति की बस्ती में पेयजल आपूर्ति की पाई गई। ग्रामीणों ने शिकायत की कि नलकूप संख्या 37, 38 और 39 खराब होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को इसे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान, अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे पेंशन वितरण, राशन वितरण, विद्युत व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। गांव के प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र के भवनों का भी निरीक्षण किया गया, जो सुरक्षित पाए गए।
स्वच्छता के मोर्चे पर कुछ कमियां देखने को मिलीं। विशेष रूप से शहीद स्मारक के पास काफी गंदगी पाई गई। इस पर परियोजना निदेशक ने ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने और पूरे गांव में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहीद स्मारक के पास स्थित बड़े तालाब को भी साफ-सुथरा रखने के लिए निर्देशित किया।

 

224 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”