न्यूज़ फ्लैश
“80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश” “हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर” “दिल्ली में सियासी हलचल: बहादराबाद के तेज तर्रार नेता ठाकुर संजय सिंह चौहान की दिग्गज बृजभूषण सिंह से खास मुलाकात, यूजीसी मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा, हरिद्वार आगमन का दिया न्योता” “कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख” “568 लाख की बड़ी सौगात से संवरेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 16 जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी पुनर्निर्माण को हरी झंडी”
Home » सवाल » “हरिद्वार में किसान महाकुंभ: राकेश टिकैत ने सरकार के 11 साल पर उठाए 11 सवाल, बोले – अब जवाब दो या आंदोलन के लिए तैयार रहो”

“हरिद्वार में किसान महाकुंभ: राकेश टिकैत ने सरकार के 11 साल पर उठाए 11 सवाल, बोले – अब जवाब दो या आंदोलन के लिए तैयार रहो”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले ‘किसान महाकुंभ’ की शुरुआत हुई। यह आयोजन लाल कोठी में आयोजित किया गया है, जहां देशभर से हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए हैं। इससे पूर्व वीआईपी घाट पर मेरठ मंडल के किसान नेताओं की बैठक हुई जिसमें राकेश टिकैत की मौजूदगी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही।राकेश टिकैत ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि “सरकार के 11 साल और हमारे 11 सवाल” – यही इस महाकुंभ का मूल उद्देश्य है। टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों की जमीनी समस्याओं को समझना होगा और MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी को कानून बनाकर लागू करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने निजीकरण, बिजली कानून, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग दोहराई।उन्होंने आगे कहा कि डेयरी किसानों की अनदेखी हो रही है, भूमिहीन किसान बदहाली में जी रहे हैं और सरकार इंडस्ट्रीज और सड़कों के नाम पर किसानों की ज़मीनें छीन रही है। यह नीति किसानों को बर्बादी की ओर ले जा रही है।किसान महाकुंभ में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। टिकैत ने स्पष्ट किया कि यदि इन 11 सवालों का जवाब सरकार नहीं देती, तो आने वाले समय में देशव्यापी आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

यह महाकुंभ किसानों की एकजुटता और सरकार से जवाब मांगने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।

318 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”