न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कार्यवाही » 48 घंटे में हवालात! हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को दबोचा – महिलाओं के गुनहगारों को साफ संदेश, बचना अब नामुमकिन”

48 घंटे में हवालात! हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को दबोचा – महिलाओं के गुनहगारों को साफ संदेश, बचना अब नामुमकिन”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। थाना बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम नौकराग्रन्ट निवासी वादिया द्वारा 11 सितंबर 2025 को तहरीर दी गई थी कि अक्षय पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सिक्का, थाना शामली (उत्तर प्रदेश) उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने धारा 376 भादवि एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या 48/2025 दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में बयान कराए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 13 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने फरार आरोपी अक्षय (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाइयां की जा रही हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ममता रानी, कांस्टेबल विक्रम, कांस्टेबल दिलीप एवं होमगार्ड महिपाल की अहम भूमिका रही। हरिद्वार पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि नाबालिगों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के लिए बच निकलना नामुमकिन है।

318 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”