(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. के. सिंह राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार फार्मेसी अधिकारी के साथ जिला मंत्री एस. पी. बडोला एवं अन्य पदाधिकारी के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में की गई। जिसमें अपने फार्मेसी अधिकारी एवं मुख्य फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं से अवगत कराया। ए. सी. पी. से संबंधित विसंगति लंबित बिल भुगतान एवं चिकित्सालय में कार्य की अधिकता को देखते हैं फार्मेसी अधिकारी के पदों पर बढ़ाने की मांग की गई और महानिदेशक में प्रस्ताव बनाकर भेजने पर सहमति बनी जिससे शासन से पदों की वृद्धि हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह ने तुरंत संबंधी अधिकारीयों को आदेश दिए कि फार्मेसी अधिकारियों मुख्य फार्मेसी अधिकारी की सभी समस्याओं का समाधान में उनका निवारण प्राथमिक आधार पर किया जाए।, उन्होंने सरकारी चिकित्सालय फार्मेसी अधिकारी एवं मुख्य फार्मेसी अधिकारियों की सेवाओं को सराहनीय बताया। जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार, जिला मंत्री एस. पी. बडोला ने सीएमओ का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विपिन वर्मन, ऋषि अस्थाना, फार्मेसी अधिकारी उमेश मैढानी, बिन्टू गुप्ता, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे


































