न्यूज़ फ्लैश
“ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड” “उत्तराखंड में नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा: एडीजी कानून-व्यवस्था का सख्त फरमान, लंबित NDPS मामलों का समयबद्ध निस्तारण और गैंगस्टर एक्ट से संपत्ति जब्ती तक की तैयारी” “हरिद्वार में अवैध निर्माण पर एचआरडीए का बड़ा प्रहार: सप्तसरोवर के भारतमाता पुरम रोड स्थित वीर धाम के पास बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहा 60×30 फुट का व्यावसायिक भवन किया सील, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में अवैध निर्माण पर एचआरडीए का बड़ा प्रहार: सप्तसरोवर के भारतमाता पुरम रोड स्थित वीर धाम के पास बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहा 60×30 फुट का व्यावसायिक भवन किया सील, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप”

“हरिद्वार में अवैध निर्माण पर एचआरडीए का बड़ा प्रहार: सप्तसरोवर के भारतमाता पुरम रोड स्थित वीर धाम के पास बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहा 60×30 फुट का व्यावसायिक भवन किया सील, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने शनिवार को सप्तसरोवर क्षेत्र में एक अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। यह कार्रवाई भारतमाता पुरम रोड स्थित वीर धाम के निकट की गई, जहां बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था।

प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कर्णवाल ने लगभग 60 फुट × 30 फुट क्षेत्रफल में व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त निर्माण कार्य के लिए प्राधिकरण से कोई स्वीकृत मानचित्र प्राप्त नहीं किया गया था, जो प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही मौके पर उपस्थित निर्माणकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक विधिवत मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया जाता, तब तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाए।

एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार में अनाधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे निर्माणों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके और नियमों का पालन कराया जा सके।

30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *