न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » पहल » “हाउस ऑफ हिमालयाज: उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जैविक उत्पादों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय व वैश्विक मंच पर उभारने की ऐतिहासिक पहल”

“हाउस ऑफ हिमालयाज: उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जैविक उत्पादों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय व वैश्विक मंच पर उभारने की ऐतिहासिक पहल”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन किया, जो उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शित करेगा। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, स्थानीय कारीगरों को अवसर प्रदान करेगी और राज्य की लोकसंस्कृति को बढ़ावा देगी।चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए 13 से अधिक प्रमुख स्थानों, जैसे नैनी सैनी एयरपोर्ट, बदरीनाथ, मसूरी और ऋषिकेश, पर रिटेल कार्ट्स और फ्लोर स्टैंडिंग यूनिट्स स्थापित किए गए हैं। दिल्ली हाट, मैरियट मसूरी, ताज देहरादून जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर भी कार्ट्स की स्थापना प्रगति पर है।

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने गुणवत्ता के दम पर पहचान बनाई है और इसके उत्पाद houseofhimalayas.com, अमेज़न, ब्लिंकिट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ताज, हयात, मैरियट जैसे होटलों के साथ साझेदारी से उच्च श्रेणी के पर्यटकों तक स्थानीय उत्पाद पहुंच रहे हैं।

यह अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रस्तुत की गई थी। इसके तहत बुरांश शरबत, जंगली शहद, पहाड़ी दालें, हस्तनिर्मित वस्त्र जैसे उत्पाद देशभर में पहुंच रहे हैं, जो सतत पर्यटन और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ALSO READ  "हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की बड़ी पहल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय IIP मोहकमपुर को दो पालियों में संचालित करने की मांग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 9
Users Today : 729
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 9
Users Today : 729
Users Yesterday : 672