(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा — डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत,
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सती कुंड के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है,
वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है।
1,595 Views
















































