न्यूज़ फ्लैश
“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर” “दिल्ली में सियासी हलचल: बहादराबाद के तेज तर्रार नेता ठाकुर संजय सिंह चौहान की दिग्गज बृजभूषण सिंह से खास मुलाकात, यूजीसी मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा, हरिद्वार आगमन का दिया न्योता” “कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख” “568 लाख की बड़ी सौगात से संवरेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 16 जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी पुनर्निर्माण को हरी झंडी” “हरित विकास की ओर शिवालिक नगर की मजबूत छलांग: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्यू–84 पार्क सौंदर्यीकरण का किया भव्य शुभारंभ, स्वच्छ-सुंदर नगर का लिया संकल्प” “महाशिवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर कहर! देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई—12 प्रतिष्ठानों की जांच, अवैध डेरी सील, एक्सपायरी कोल्ड्रिंक जब्त”
Home » प्रदर्शन » “कपकोट के आसमान में रोमांच का ऐतिहासिक महाकुंभ राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में देशभर के पायलटों का दमदार प्रदर्शन, एडवेंचर टूरिज्म के वैश्विक नक्शे पर उभरा कपकोट”

“कपकोट के आसमान में रोमांच का ऐतिहासिक महाकुंभ राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में देशभर के पायलटों का दमदार प्रदर्शन, एडवेंचर टूरिज्म के वैश्विक नक्शे पर उभरा कपकोट”

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए 64 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक लैंडिंग और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का परिचय दिया।जालेख से उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडरों से कपकोट का आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से सजा नजर आया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता स्थल पर स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।इस आयोजन के माध्यम से कपकोट क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।प्रतिभागियों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण सत्र और सुरक्षा संबंधी विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक पेशेवर बन सका।प्रतियोगिता में 92 प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 78 ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें से 55 ने चारों राउंड पूरे किए। वहीं कल फ्री फ्लाइंग के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, पर्यटन विभाग और आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका रही है

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”