न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » हाई अलर्ट » “राष्ट्रपति दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट — आईजी राजीव स्वरूप और सुनील मीणा ने पतंजलि योगपीठ में फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर “

“राष्ट्रपति दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट — आईजी राजीव स्वरूप और सुनील मीणा ने पतंजलि योगपीठ में फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर “

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उपस्थित सभी उच्चाधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफ करते हुए अपने-अपने अनुभव से उक्त VVIP प्रोग्राम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां व आदेश निर्देश दिए गए, जिससे कि समय से तैयारी समय से पूर्ण कर दुरस्त कर दी जाएlफोर्स से मुखातिब होते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बताया गया कि सभी ऑफिसर्स निर्धारित वर्दी में निर्धारित समय पर अपने ड्युटी एरिया में पहुंचकर सभी कर्मचारियों की मौजूदगी चैक करें और किसी भी कर्मचारी को ड्युटी के सम्बन्ध में शंका हो तो उसे मौके पर ही ब्रीफ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए चाहे कर्मचारी स्तर पर हो या अधिकारी स्तर पर हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी लोग एक दूसरे से समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने से योगदान देंगे lजिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक ड्यूटीरत अधिकारी एवं कर्मचारी को अवगत कराया कि सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान -प्रदान कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाना है किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करवाएंगे lब्रीफिंग में अपने संबोधन के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पूर्व में हुए वीवीआईपी मुवमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सभी प्वाइंट ये इंश्योर करें कि बिनां चैकिंग कोई भी अन्दर प्रवेश नही करेगा। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट्स की “क्या करना है” की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।अतिविशिष्ट महानुभाव के जनपद आगमन पर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न हो सभी लोग बनाए गए रूट प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगेlब्रीफिंग के दौरान एसपी क्राइम द्वारा सभी ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा फ्लीट मूवमेंट के समय सभी लोग एक दूसरे से कोऑर्डिनेशन बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में पास करवाना सुनिश्चित करेंगे lब्रीफिंग कार्यक्रम में एसएसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट सहित पुलिस मुख्यालय से आए अन्य अधिकारी एवं जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अन्य अधिकारी / कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

हमें केवल एक पॉइंट पर खड़ा नहीं होना है बल्कि अपने चारों तरफ क्या हो रहा है इसकी जानकारी भी रहनी है।

अपना पहचान पत्र साथ में रखें। किसी भी प्रकार से अनावश्यक आपसी वार्ता या मोबाइल का प्रयोग न करेंlकार्यक्रम समाप्त होने का आदेश जारी होने तक किसी भी दशा में ड्यूटी पॉइंट कदापि न छोड़ें।

कोई भी समस्या अथवा जानकारी के अभाव होने पर उक्त बिन्दु अपने उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाएं। मौके पर ही उसका समाधान किया जाए।

कार्यक्रम स्थल पर नियुक्त पुलिस फोर्स का ध्यान कार्यक्रम पर नहीं बल्कि उसके आस-पास क्या प्रतिक्रिया हो रही है उसे पर होना जरूरी है।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पास जारी किए गए हैं। बिना पास किसी भी प्रकार से प्रवेश बिल्कुल वर्जित रहेगा।

साफ़ सुथरी एवं रेगुलेशन के अनुसार वर्दी धारण करें

समय से अपनी ड्यूटी पॉइंट कर पहुँच कर अपने ड्यूटी प्रभारी को अपनी ड्यूटी के आगमन की रिपोर्ट दें।

कोई असमंजस होने पर अपनी ड्यूटी को प्रभारी अधिकारी से भली भाँति समझ लें।

ड्यूटी स्थल पर पहुँचने पर अपने आसपास भली भांति चेक कर ले। किसी भी संदिग्ध गतिविधि लगने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को सूचना दें।

वीवीआई मूवमेंट के दौरान वीआईपी की और न देखें बल्कि जानता की ओर रूख रखें और सतर्क रहें।

445 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”