न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » आदेश » “घने कोहरे की चादर में हरिद्वार: शीतलहर के कहर से बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, 31 दिसंबर को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद”

“घने कोहरे की चादर में हरिद्वार: शीतलहर के कहर से बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, 31 दिसंबर को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।घने कोहरे एवं शीतलहर की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार ने 31 दिसंबर 2025 को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (नर्सरी से कक्षा 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।यह आदेश भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी 7 दिवसीय जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा एवं ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित सभी तहसील एवं विभाग इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

उक्त आदेश की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रेषित की गई है।

86 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”