न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी: HMT ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार – एसएसपी डोबाल के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी: HMT ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार – एसएसपी डोबाल के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार शहर में होटलों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे पर हरिद्वार पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अवैध गतिविधियों पर सख्ती के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में दिनांक 01 जुलाई 2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने HMT ग्रांड होटल पर बड़ी छापेमारी कर एक सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।छापेमारी के दौरान होटल से चार महिलाएं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के बाद सामने आया कि होटल की आड़ में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस अवैध रैकेट का संचालन दलाल नितिन कर रहा था, जो विभिन्न राज्यों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर यहां लाता था और उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था। बताया जा रहा है कि नितिन का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकदी, आपत्तिजनक वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ भी बरामद की हैं, जो इस गोरखधंधे में संलिप्तता को और पुष्ट करती हैं। वहीं होटल संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस द्वारा इस मामले में थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

AHTU टीम हरिद्वार:

  1. महिला उप निरीक्षक रखी रावत
  2. हेड कांस्टेबल राकेश कुमार
  3. कांस्टेबल दीपक

थाना सिडकुल टीम:

  1. एसआई नरेंद्र
  2. एलएसआई मीनाक्षी
  3. आरक्षी अनिल कंडारी
  4. आरक्षी सुनील सैनी
  5. आरक्षी कुलदीप

हरिद्वार पुलिस की इस तत्परता और कुशल कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। एसएसपी डोबाल का यह निर्देश कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अब धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है। यह कार्रवाई अन्य ऐसे होटलों और अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।

हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज में फैल रही इस तरह की बुराइयों के खिलाफ एक सशक्त कदम भी है।

548 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”