न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » कार्यवाही » “शादी की खुशियों में लहराया गया तमंचा बना गिरफ्तारी की वजह, वायरल वीडियो के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सहित आरोपी सलाखों के पीछे”

“शादी की खुशियों में लहराया गया तमंचा बना गिरफ्तारी की वजह, वायरल वीडियो के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सहित आरोपी सलाखों के पीछे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में एक शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल उस वक्त गम में बदल गया जब एक युवक ने डांस करते समय देशी तमंचा लहराया। इस खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और अब आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।यह मामला मई 2025 का है, जब ग्राम गढ़मीरपुर में एक शादी में युवक तज्जमुल उर्फ सोनू पुत्र निसार (निवासी ईदगाह रोड, ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर) ने शादी में डांस करते समय तमंचा लहराया था। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने जांच शुरू की।चौकी प्रभारी सुमननगर उप निरीक्षक अर्जुन कुमार व टीम ने ठोस सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर तज्जमुल को सुमन नगर गली नं. 5 से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार अपनी सुरक्षा के लिए रखा था और शादी में भावनाओं में बहकर तमंचा लहराया। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

227 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *