न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन लगाम’ की बड़ी सफलता — एक अवैध तमंचा 315 बोर का, दो जिंदा कारतूस समेत दो युवक गिरफ्तार”

“हरिद्वार में ‘ऑपरेशन लगाम’ की बड़ी सफलता — एक अवैध तमंचा 315 बोर का, दो जिंदा कारतूस समेत दो युवक गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” अभियान के अंतर्गत बहादराबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने दो शातिर युवकों को अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया।चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम शांतरशाह निवासी आकाश उर्फ माठा (उम्र 21 वर्ष) को यात्री विश्राम गृह शांतरशाह से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हथियार लड़ाई-झगड़े में डराने-धमकाने के लिए रखता था। उसके खिलाफ थाना बहादराबाद में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी क्रम में ग्राम शांतरशाह निवासी रविन्द्र (उम्र 19 वर्ष) को सहदेवपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। रविन्द्र के खिलाफ भी धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी का विवरण

  1. एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस – अभियुक्त आकाश उर्फ माठा से
  2. एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस – अभियुक्त रविन्द्र से

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार
  • एडीएसआई करम सिंह चौहान
  • कांस्टेबल चंदन सिंह (793)
  • कांस्टेबल अंकित (596)
  • कांस्टेबल मदन पाल (57)
  • कांस्टेबल शाह आलम (264)

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है।

179 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *