न्यूज़ फ्लैश
“टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, डीएम गौरव कुमार मौके पर—बाकियों को निकालने में जुटीं रेस्क्यू टीमें” “मातृ मृत्यु रोकथाम पर डीएम का सख्त एक्शन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश; डेंगू सीजन में रोजाना होगा क्षेत्रीय सर्वे” “दून विवि में युवाओं से बोले धामी—बड़े सपने देखो, उन्हें साकार करो; नई सोच और हुनर से लिखो उत्तराखंड की नई कहानी” “दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का युवाओं को बड़ा संदेश—‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा, तकनीक और एआई में तलाशें रोजगार के नए अवसर” “हरिद्वार में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 12.06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा, तराजू-मोबाइल भी बरामद” “देहरादून में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर, विभाजन की पीड़ा को बयां करेगी खास प्रदर्शनी; CM धामी करेंगे कवि सम्मेलन में शिरकत”
Home » यात्रा » “रवींद्र पुरी महाराज की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, एसएमजेएन कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने गूंजाए ‘भारत माता की जय’ के नारे”

“रवींद्र पुरी महाराज की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, एसएमजेएन कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने गूंजाए ‘भारत माता की जय’ के नारे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज, हरिद्वार की ओर से गुरुवार को शहर में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने किया। उनके साथ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा, प्राध्यापक, कर्मचारी और सैकड़ों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कॉलेज परिसर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं का हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरना देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और युवाओं को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान हुआ और देश के विकास व रक्षा में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 3 6 2 7
Users Today : 889
Users Yesterday : 985
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 3 6 2 7
Users Today : 889
Users Yesterday : 985