न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » Uncategorized » पिता को डांट-फटकार पसंद नहीं आई, बेटे ने सीने में मारी गोली — हरिद्वार पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

पिता को डांट-फटकार पसंद नहीं आई, बेटे ने सीने में मारी गोली — हरिद्वार पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर! खानपुर क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक का बड़ा बेटा ही पिता का हत्यारा निकला। मामूली विवाद और रोक-टोक से परेशान होकर 19 वर्षीय सूरज ने अपने पिता मलखान की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना 23/24 मई की रात ग्राम हस्तमौली बस्ती में हुई, जब मलखान सो रहे थे।

आरोपी पुत्र सूरज ने अपने पास मौजूद 12 बोर तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी और फिर चुपचाप जाकर लेट गया। सुबह पत्नी के उठाने पर मृतक खून से लथपथ पाया गया।पुत्र सूरज ने 112 नंबर पर कॉल कर हत्या की सूचना दी और खुद को मासूम दिखाने की कोशिश की। वह मातम में भी मगरमच्छ के आंसू बहाता रहा। मगर पुलिस की सूक्ष्म दृष्टि और गहन पूछताछ में सूरज टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।आरोपी ने बताया कि उसके पिता मलखान शराब पीते थे, कोई काम नहीं करते थे और बार-बार उसे डांटते थे। इससे परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई। हत्या के बाद तमंचा गन्ने के खेत में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस टीम को ₹30,000 का पुरस्कार

इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 और गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ₹25000 इनाम देने की घोषणा की गई है।

जांच टीम में शामिल अधिकारी:

प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल, उप निरीक्षक समीप पाण्डेय (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर), उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, भजराम चौहान, कल्पना शर्मा, हेड कांस्टेबल भीम सिंह, कांस्टेबल अरविन्द रावत, त्रिपेन सिंह, अशोक और दीपक भारती।

ALSO READ  "हरिद्वार को मिला नया नेतृत्व: मयूर दीक्षित बने जिलाधिकारी, पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 1179