न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » दुःखद » “कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को अंतिम सलाम: स्वराज सिंह नेगी का राजकीय सम्मान के साथ विदाई”

“कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को अंतिम सलाम: स्वराज सिंह नेगी का राजकीय सम्मान के साथ विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का 30 मई 2025 को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी जद्दोजहद के बाद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उपचाराधीन थे।स्वराज सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय श्री श्याम सिंह नेगी, मूल रूप से थाना चकराता, जनपद देहरादून के ग्राम घण्ता निवासी थे। वे वर्ष 2001 में उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। अपने लगभग 24 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और मिलनसारिता से कार्य करते हुए अपने सहकर्मियों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई।

उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया और स्वराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिनांक 31 मई 2025 को देहरादून जनपद के विकासनगर स्थित यमुना नदी किनारे हरिपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा गार्द की ओर से शोक सलामी दी गई। स्वराज सिंह की अंतिम यात्रा में परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, मित्र और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्वराज सिंह नेगी अपने सहयोगियों के बीच अनुशासित, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से उत्तराखण्ड पुलिस ने एक समर्पित सिपाही खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

283 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”