(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शरीफी हर्बल बढेरी राजपूतान रुड़की द्वारा उक्त कम्पनी के नाम से अहवावनगर ज्वालापुर हरिद्वार में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक नकली दवाई बनाई जाने के संबंध में दी गई
शिकायत के आधार पर औषधि निरीक्षक एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर स्वास्तिक सुरेश द्वारा कोतावाली ज्वालापुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मोहल्ला अहबावनगर ज्वालापुर स्थित मकान में छापेमारी की गई।
छापेमारी एवं तलाशी के दौरान संयुक्त टीम को मकान के अंन्दर फिरोज अंसारी नामक एक व्यक्ति मौजूद मिला। मौके पर भारी मात्रा में तैयार नकली दवाओं की पेटियां व दवाइयां बनाने के लिए कच्चा माल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी फिरोज अंसारी को पकड़ लिया गया है। आरोपित फिरोज अंसारी पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर का चालान कर दिया गया है।
















































