(शहजाद अली हरिद्वार)द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य देने की प्रार्थना की। उमा बिष्ट के निधन पर कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सभी ने उन्हें सरल, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय समाजसेवी खो दी है।
359 Views




































