न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » एक्शन » “जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा पर DM का मेगा एक्शन! कूड़ा निस्तारण से लेकर डंपिंग यार्ड शिफ्टिंग तक—सात दिन में बदल जाएगी तस्वीर”

“जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा पर DM का मेगा एक्शन! कूड़ा निस्तारण से लेकर डंपिंग यार्ड शिफ्टिंग तक—सात दिन में बदल जाएगी तस्वीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में हवाई अड्डे के 10 किलोमीटर संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एहतियाती तौर पर सुरक्षा के सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के निकट केशवपुरी में स्थित डंपिंग यार्ड में मौजूद कूडा निस्तारण में तेजी लाए। टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। कूडा निस्तारण हेतु ट्रामेल एवं पोकलैंड मशीनें तत्काल खरीदी जाए। डंपिग यार्ड को टिन शेड से कवर करें और मैनपावर और मशीनें बढ़ाते हुए तेजी से कूडे का निस्तारण किया जाए। बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा परिचालन क्षेत्र में एकत्रित होने वाले कूड़े का भी नियमित निस्तारण करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आसपास स्थित सभी दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट की भी पड़ताल कराकर नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में केशवपुरी में स्थित डंपिंग साइट के विस्थापन की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने एसडीएम डोईवाला को डंपिंग यार्ड अन्यत्र शिफ्ट कराने हेतु सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही मौजूद भूमि जिस पर अभी डंपिंग यार्ड स्थित है, उस भूमि की श्रेणी भी बताए। हवाई अड्डा परिसर के अंदर और बाहर नाली की क्षमता में मौजूदा विसंगति और नाले की सफाई की समस्या पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द काम शुरू करते हुए समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास कचरे की डंपिंग, मांस की दुकानें होने, निर्धारित ऊंचाई से अधिक पेड़ या इमारतें होने पर बर्ड स्ट्राइक की संभावनाए अधिक रहती है। उन्होंने एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में स्थित डंपिंग यार्ड विस्थापन की आवश्यकता और परिसर के बाहर और अंदर की निकासी नाली की क्षमता में विसंगति की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, विमानपत्तन निदेशक बीसीएच नेगी, उप महाप्रबंधक अमित जिन्दल, उप महाप्रबंधक अनिल कुमार मस्ताना, प्रबंधक शुभम वत्स, डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एलएल शाह, निरीक्षण सचिन सिंह रावत कुलदीप खत्री आदि उपस्थित थे।

247 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”