न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » निरीक्षण » जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया का सतपुली दौरा: झील निर्माण से लेकर एंगलर हट तक का निरीक्षण, टिप-इन-टॉप पर टेलिस्कोप लगाने की बनाई योजना – पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया का सतपुली दौरा: झील निर्माण से लेकर एंगलर हट तक का निरीक्षण, टिप-इन-टॉप पर टेलिस्कोप लगाने की बनाई योजना – पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया ने निर्माणाधीन सतपुली झील व एंगलर हट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैराज का निरीक्षण करते हुए निर्माणदायी संस्था सिंचाई विभाग को झील निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने झील निर्माण के उपरांत पर्यटन विभाग व साहसिक खेल से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। एंगलर हट सतपुली के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हटों के संचालन हेतु शीघ्र ही नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की जाय। साथ ही एंगलर हट में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के सृजन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सतपुली में निर्माणाधीन पार्किंग व 40 बेड के टूरिस्ट रेस्ट हाउस की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माणदायी संस्था को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को लैंसडाउन के टिप इन टॉप पर मचान निर्माण के लिए स्थल का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मचान के ऊपर टेलिस्कोप लगाए जाने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सतपुली श्रेष्ठ गुनसोला, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, सहायक अभियंता. सिंचाई विभाग संदीप कुमार मौर्य, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

689 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”