न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » मंथन » “लोक भवन में विकास पर मंथन: राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अहम शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के समग्र विकास पर हुई विस्तृत चर्चा”

“लोक भवन में विकास पर मंथन: राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अहम शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के समग्र विकास पर हुई विस्तृत चर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित विकासात्मक योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा भविष्य की प्राथमिकताओं की जानकारी राज्यपाल को दी।

बैठक के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार सृजन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हो रहे कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा जनता से संबंधित मुद्दों पर भी संवाद हुआ। राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जनहित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

ALSO READ  "दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा मंथन: हरिद्वार में जुटे देशभर के फार्मा विशेषज्ञ, नई फार्माकोपियल स्टैंडर्ड से मरीजों को मिलेगी और सुरक्षित दवा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 3
Users Today : 448
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 3
Users Today : 448
Users Yesterday : 1179