न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » शुभारंभ » “धामी सरकार के विकास रथ को मिली नई रफ्तार — रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने 54 लाख की सड़क निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत!”

“धामी सरकार के विकास रथ को मिली नई रफ्तार — रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने 54 लाख की सड़क निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत!”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर विधानसभा में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 59 में सीतापुर फाटक से गणेश विहार होते हुए ब्रज विहार तक सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। 54 लाख रुपए की लागत से राज्य योजना से इस सड़क का निर्माण किया जायेगा।कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार द्वारा स्वीकृत विभिन्न योजनाओं से पूरी विधानसभा में कई करोड़ रुपए की लागत से सड़क, नाली आदि अन्य विकास कार्य शुरू कराये जा चुके हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि विकास कार्यो की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता ना किया जाये।सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का और भी बेहतर लाभ दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा लगातार धरातल पर नजर आ रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा,पार्षद विनीत चौहान,रतीभान चौहान, सुरेंद्र चौहान, जसवीर कौशिक, राजीव चौहान, राजेश वर्मा, राजेंद्र चौहान, राहुल बजाज, आकाश चौधरी, मोनू चौहान, मनोरमा त्यागी, अर्जुन चौहान, देवेश वर्मा ,राजेश चौहान, सुरेंद्र कुमार, वरुण चौहान, महिपाल चौहान, कपिल कुमार, उदयवीर सिंह, सुनील शर्मा, पंकज गुप्ता, सुधीर ठाकुर, शिवनंदन चौहान, लक्ष्मीकांत , वरुण दलाल शर्मा ,वीरेंद्र कुमार सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे

107 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”