न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » बैठक » “कुम्भ 2027 की उल्टी गिनती शुरू: हरिद्वार में पुलिस का 6 दिवसीय महाप्रशिक्षण शुरू, भीड़ नियंत्रण से हाईटेक सुरक्षा तक मिलेगी विशेष ट्रेनिंग”

“कुम्भ 2027 की उल्टी गिनती शुरू: हरिद्वार में पुलिस का 6 दिवसीय महाप्रशिक्षण शुरू, भीड़ नियंत्रण से हाईटेक सुरक्षा तक मिलेगी विशेष ट्रेनिंग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के क्रम में सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार में आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का एपी अंशुमन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला,नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार,आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला, निशा यादव, पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अनुषा बडोला, अपर पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार मौजूद रहें। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ने कहा कि कुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। इसकी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं आपातकालीन योजना , संचार व्यवस्था, डिजिटल तकनीकों के उपयोग, जनसंपर्क, महिलाओं, दिव्यांगजनो के साथ मधुर व्यवहार एवं सहायता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं प्रकाश देवली, सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक, प्रबोध घिल्डियाल, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन महोदय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता एवं पूर्ण समर्पण के साथ ग्रहण कर उसका प्रभावी उपयोग कुम्भ मेला ड्यूटी के दौरान करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने कुम्भ मेला 2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

ALSO READ  "धामी का सख्त फरमान: हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां अक्टूबर 2026 तक पूरी हों, बहादराबाद-श्यामपुर बाईपास से लेकर नए घाटों तक समयबद्ध कार्य"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522