न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कार्यवाही » “टिबड़ी में निगम का धमाकेदार एक्शन: स्कूल गेट पर जमे तीन खोखे ढहे, दो ठेलियां जब्त—अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र!

“टिबड़ी में निगम का धमाकेदार एक्शन: स्कूल गेट पर जमे तीन खोखे ढहे, दो ठेलियां जब्त—अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 17 नवम्बर। नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने वार्ड 17 टिबड़ी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध रूप से लगाए गए तीन खोखों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया तथा दो ठेलियों को जब्त कर लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी है। जन सुनवाई कार्यक्रम में अतिक्रमण का मामला सामने पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी आदित्य तेश्वर ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से खोखे ध्वस्त कर दिए और ठेलियों को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। निगम प्रशासन ने विद्यालय के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करने और दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है

140 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”