न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक”
Home » प्रदर्शन » “देवपुरा चौक पर कांग्रेस का धमाका: बाबा रामदेव–बालकृष्ण पर हजारों करोड़ के महाघोटाले का आरोप, भाजपा सरकार का पुतला दहन”

“देवपुरा चौक पर कांग्रेस का धमाका: बाबा रामदेव–बालकृष्ण पर हजारों करोड़ के महाघोटाले का आरोप, भाजपा सरकार का पुतला दहन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर मसूरी स्थित जार्ज एवरेस्ट एस्टेट में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर हजारों करोड़ रूपए का महाघोटाला किया है जिसके विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में बेशकीमती जमीनों को चंद उद्योगपतियों के हवाले कर उत्तराखंड का दोहन कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जन-सरोकारों से मतलब नहीं है यह सरकार सिर्फ चंद उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि प्रदेश दैवीय आपदा की मार झेल रहा है ऐसे समय में इतना बड़ा घोटाला उत्तराखंड की जनता के साथ चल है।

 

महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी कर इसी तरह जनता का शोषण कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और अंकित चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जो सत्ता में जीरो टोलरेंस का नारा देकर आयी आज उसी के राज में प्रदेश की बेशकीमती जमीनों को उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है।

 

पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए कि प्रदेश में नौजवान बेरोजगार हैं। महिला उत्पीडन चरम पर है और साथ ही भ्रष्टाचार के इतने बड़े मामले ने भाजपा की दूसरी भ्रष्ट सरकारों को पीछे छोड़ दिया है। वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस सरकार में कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं हैं।

 

यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,अकरम अंसारी, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,अजय गिरी, महानगर कांग्रेस महासचिव मनीष गुप्ता, करन सिंह राणा, मोहित अरोड़ा, सत्यपाल शास्त्री, सरदार रमणीक सिंह, संजय वाल्मीकि, सोनू शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

153 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”