न्यूज़ फ्लैश
“घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा: कलियर में ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल-ढाबों में पकड़ी गई गड़बड़ी, 5 सिलेंडर जब्त—नियम तोड़ने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, अभियान रहेगा लगातार जारी” “हरिद्वार में गैस कालाबाजारी पर जिलाधिकारी का सख्त शिकंजा: छापेमारी में 17 अवैध सिलेंडर जब्त, काले धंधे का बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार—पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप!” “दिल्ली में धामी-मोदी मुलाकात: उत्तराखण्ड के विकास को मिली रफ्तार, एक्सप्रेस-वे से लेकर कुम्भ-2027 तक बड़े प्रोजेक्ट्स पर बनी रणनीति” “हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी, हाथ-पांव बांधकर मारपीट—सिडकुल की नामी कंपनी का प्लांट हेड गिरफ्तार, VIDEO से खुला काला सच!” “धामी सरकार का डबल विकास धमाका: ₹2.62 करोड़ से चमकेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग, ₹55 लाख से नधौर ट्रैकिंग रूट बनेगा पर्यटन का नया हॉटस्पॉट!” “होर्मुज के संकट से निकला भारत का जहाज ‘जग वसंत’, गुजरात पहुंचते ही राहत की सांस—92 हजार टन LPG संग लौटी बड़ी कामयाबी!”
Home » संदेश » “रामनवमी पर CM धामी का भव्य कन्या पूजन: नारी सम्मान के साथ प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश”

“रामनवमी पर CM धामी का भव्य कन्या पूजन: नारी सम्मान के साथ प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

145 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा: कलियर में ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल-ढाबों में पकड़ी गई गड़बड़ी, 5 सिलेंडर जब्त—नियम तोड़ने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, अभियान रहेगा लगातार जारी”

“हरिद्वार में गैस कालाबाजारी पर जिलाधिकारी का सख्त शिकंजा: छापेमारी में 17 अवैध सिलेंडर जब्त, काले धंधे का बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार—पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप!”