न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » अभियान » सीएम धामी की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर सख्ती: लंबित शिकायतों पर विशेष अभियान, तहसील-थाना दिवस की घोषणा

सीएम धामी की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर सख्ती: लंबित शिकायतों पर विशेष अभियान, तहसील-थाना दिवस की घोषणा

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।उन्होंने राज्यभर में एक दिन तहसील दिवस और एक दिन थाना दिवस आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें वे स्वयं औचक रूप से किसी जनपद में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सीएम हेल्पलाइन को राज्य की “बेस्ट प्रैक्टिस” बनाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएं।बैठक में जनता दर्शन, बीडीसी और तहसील दिवस के नियमित आयोजन, अतिक्रमण हटाने, बिजली पोल-ट्रांसफॉर्मर की खराब स्थिति में शीघ्र सुधार, और दो-दो आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए गए। बिजली से जुड़ी समस्याओं जैसे कम वोल्टेज व तारों के लटकने पर भी सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों की सराहना की और शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर समाधान की पुष्टि भी की। बैठक में उच्च प्रशासनिक अधिकारी एवं जिलाधिकारी वर्चुअली शामिल रहे।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”