न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » अभियान » “मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस का सख़्त संदेश: देहरादून की सड़कों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण-अवैध पार्किंग पर ताबड़तोड़ एक्शन”

“मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस का सख़्त संदेश: देहरादून की सड़कों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण-अवैध पार्किंग पर ताबड़तोड़ एक्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा देहरादून शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ एवं सड़कों पर अवैध रूप से बेतरतीव खड़े सैकड़ों दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों को जब्त किया गया तथा मौके पर चालान किए गए।जिला प्रशासन की टीम ने घंटाघर से राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक एवं चकराता रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ और सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित ठेली-रेहड़ी एवं मैकेनिकल दुकानों का सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।खाने-पीने की दुकानों के बाहर डस्टबिन उपलब्ध न होने पर संबंधित दुकानदारों के भी चालान किए गए। नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर मौके पर ही चालान करते हुए वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वाहनों पर केवल चालान की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन यदि भविष्य में वाहन दोबारा फुटपाथ पर खड़े पाए गए तो वाहन का पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा।फुटपाथ पर संचालित मैकेनिकल शॉप्स के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया गया और चालान किए गए। अभियान के दौरान सड़कों पर अवैध तरीके से लगे पोस्टर, बैनर एवं अन्य अवरोधक सामग्री को हटाया गया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि फुटपाथ और सड़कों पर वाहन पार्क न करें। फुटपाथ को आम जनमानस के आवागमन के लिए निर्बाध रखे। जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।इस संयुक्त अभियान में नगर आयुक्त नमामि बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, आरटीओ अनिता चमोला, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही।

113 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”