न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » शुभकामनाएं » “दीर्घकालीन निष्ठावान सेवा के साथ सेवानिवृत्त हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली, मुख्यमंत्री धामी ने सराहते हुए दी शुभकामनाएं और बताया कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण”

“दीर्घकालीन निष्ठावान सेवा के साथ सेवानिवृत्त हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली, मुख्यमंत्री धामी ने सराहते हुए दी शुभकामनाएं और बताया कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश देवली को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री देवली ने अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा, दक्षता और समर्पण भाव से किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने में अहम योगदान दिया, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।

श्री धामी ने श्री देवली के अनुशासित और प्रेरणादायी सेवाकाल को यादगार बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि श्री देवली का अनुशासन और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

228 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *