न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » संशोधन » “मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक” पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन

“मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक” पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2014 से शुरू हुई यह यात्रा भारत के आत्मगौरव और राष्ट्रनिर्माण की अभूतपूर्व यात्रा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए शासन को पारदर्शी, जनहितैषी और प्रभावी बनाया। उन्होंने सुरक्षा के क्षेत्र में भारत को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया, जहां उरी, पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों का मुँहतोड़ जवाब दिया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत आज रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और 85 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात कर रहा है। आर्थिक क्षेत्र में भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में भारत ने चंद्रयान-3, आदित्य L1 और गगनयान जैसी उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में हाईस्पीड ट्रेनों, एक्सप्रेसवे और मेट्रो नेटवर्क जैसे कार्यों ने दुनिया को चौंका दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसे कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है, जिसने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र में परिवर्तित किया है।

98 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”