न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » सौगात » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात: उत्तराखण्ड बनेगा स्केटिंग का हब, सरकार हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात: उत्तराखण्ड बनेगा स्केटिंग का हब, सरकार हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच उत्तराखण्ड में स्केटिंग के खेल को प्रोत्साहित करने, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक परिस्थितियां शीतकालीन खेलों के लिए उपयुक्त हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि यहां के युवाओं को खेलों में अधिक से अधिक अवसर मिलें और उनकी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर चमक सके। उन्होंने कहा कि स्केटिंग जैसे खेलों को बढ़ावा देने से न केवल राज्य के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रदेश में खेल पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार स्केटिंग सहित सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यक सुविधाएं व सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड को शीतकालीन खेलों का हब बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह दृष्टिकोण उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस भेंटवार्ता से यह स्पष्ट हुआ कि उत्तराखण्ड में स्केटिंग खेल का भविष्य उज्ज्वल है और राज्य सरकार इसके लिए पूरी तरह सहयोग देने को तैयार है।

 

ALSO READ  BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने गणेश महोत्सव में की आरती, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को दी हैंडपंप की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 5
Users Today : 725
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 5
Users Today : 725
Users Yesterday : 672