न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » जिम्मेदारी » “बीजेपी के दिग्गज नेता सज्जाद गौड़ की धमाकेदार एंट्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपी अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अहम कुर्सी, पांवधोई में जश्न का माहौल, नारों और मिठाइयों से गूंजा पूरा इलाका”

“बीजेपी के दिग्गज नेता सज्जाद गौड़ की धमाकेदार एंट्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपी अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अहम कुर्सी, पांवधोई में जश्न का माहौल, नारों और मिठाइयों से गूंजा पूरा इलाका”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सज्जाद गौड़ को उत्तराखंड सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। यह खबर मिलते ही उनके निवास स्थान मोहल्ला पांवधोई बड़ी सड़क पर समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। लोग मिठाई बांटते हुए और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद, सज्जाद गौड़ जिंदाबाद” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना रहे थे।


नव नियुक्त सदस्य सज्जाद गौड़ ने मिठाई खिलाकर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए जनता की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है और वे मुख्यमंत्री के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।सज्जाद गौड़ की इस नियुक्ति से क्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी सक्रियता और जनसेवा का अनुभव आयोग के कामकाज को और प्रभावी बनाएगा। इस मौके पर आजाद जी, आबाद अली जी, याहिया गौड़ जी, नौशाद अली जी, गुलफाम गौड़ जी, सलीम अंसारी जी, गुलबहार मालिक जी, अनीस गौड़ जी, नफीस भाई, सलमान कुरैशी जी समेत कई लोग मौजूद रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह नियुक्ति न केवल सज्जाद गौड़ के राजनीतिक जीवन में एक अहम पड़ाव है, बल्कि अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।

 

366 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”