न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » तिरंगा यात्रा » “देहरादून में उमड़ा जनसैलाब: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों के साथ दिया एकता और देशभक्ति का संदेश”

“देहरादून में उमड़ा जनसैलाब: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों के साथ दिया एकता और देशभक्ति का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में उपस्थित जनता के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में बीते वर्षों में देश ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के साथ-साथ उन गुमनाम और उपेक्षित विभूतियों को भी सम्मान और पहचान दी है, जिनके अथक योगदान के बिना भारत का वर्तमान स्वरूप संभव नहीं था।मुख्यमंत्री ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान और राज्यभर में आयोजित हो रही तिरंगा यात्राएं आज़ादी के अमृत काल में एकता, भाईचारा और देशभक्ति का अद्भुत संदेश दे रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और त्याग-बलिदान की भावना को सशक्त किया जा रहा है।तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में एकजुट रहने और आज़ादी के मूल्यों को संजोने का आह्वान किया।

 

188 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *