न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » निर्देश » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कुमाऊं मंडल की उच्च स्तरीय समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कुमाऊं मंडल की उच्च स्तरीय समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंडल के छह जनपद – नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व ऊधमसिंहनगर के जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी जनता दरबार व चौपालों के माध्यम से जन संवाद बढ़ाएं ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

 

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि 1064 भ्रष्टाचार निवारण हेल्पलाइन सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन 10 से 1 बजे तक कार्यालय में बैठने का कार्यक्रम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशानी न हो।

बैठक में जमरानी बांध परियोजना, सूखाताल झील पुनर्जीवन, कैंची धाम विकास, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज, तथा सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि मानसून से पूर्व जमरानी बांध निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और सूखाताल झील का संवर्धन कार्य ₹2916 लाख की लागत से जारी है।

उन्होंने श्री कैंची धाम में ₹2815.68 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य और प्रकाशीकरण की प्रगति पर संतोष जताया। साथ ही, पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का बजट दोगुना करने और अल्मोड़ा कॉलेज के मास्टर प्लान पर भी कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन में लापरवाही पर काशीपुर के अधीक्षण अभियंता शिवम द्विवेदी को निलंबित करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई करने, समाधानपरक कार्यशैली अपनाने और भ्रष्टाचार पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *