न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » शुभारंभ » मुख्यमंत्री धामी ने गुप्तकाशी व ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने गुप्तकाशी व ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ जैसे धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बैंक शाखाएं खुलने से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी आधुनिक वित्तीय सेवाएं सुलभ होंगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सहयोग से ज्योतिर्मठ में ₹1,700 करोड़ की लागत से पुनर्वास योजना पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में जन धन योजना, मुद्रा योजना जैसी पहलों ने आम जनमानस को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। आज 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खुले हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर है और नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में प्रदेश प्रथम स्थान पर पहुंचा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि बैंकिंग, बीमा और अन्य वित्तीय सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचे। इसके लिए ई-गवर्नेंस, मोबाइल ऐप्स और डिजिटल सेवाओं का विस्तार गांव-गांव तक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, श्रीमती आशा नौटियाल, एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक श्री अमिताभ चौधरी तथा राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने एक्सिस बैंक को इस पहल के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इन शाखाओं के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

 

177 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”